news-details

गोरखपुर में भाजपा प्रशिक्षण अभियान: कार्यकर्ताओं को संगठन के आदर्शों और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोरखपुर। 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के तहत महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के संगठनात्मक इतिहास, विचारधारा और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में योगदान को लेकर विचार साझा किए।कार्यक्रम में कहा गया कि भारतीय जनसंघ और भाजपा के महापुरुषों के आदर्श आज भी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। इन्हीं मूल्यों को कार्यकर्ताओं के जीवन में उतारने के उद्देश्य से देशभर में प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सामाजिक जिम्मेदारियों और जनकल्याण से जुड़े विषयों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।