news-details

संत रविदास जन्मस्थली की रज कलश यात्रा का भव्य स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ कानपुर। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी से आई पवित्र रज कलश यात्रा का बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।स्वागत के बाद रज कलश यात्रा सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ नवीन मार्केट से संत रविदास मंदिर, ईदगाह चौराहा के लिए रवाना हुई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।संत रविदास मंदिर पहुंचने पर रज कलश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई तथा श्रद्धापूर्वक उसकी स्थापना की गई। कार्यक्रम में संत रविदास जी के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि यह पवित्र रज कलश कानपुर की सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों और बूथों तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।