news-details

दीपावली पर पत्रकारों का सम्मान कर राजन जायसवाल ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश

You can share this post!

 

 

कसया, कुशीनगर। दीपावली के पावन पर्व पर अमेरिकारप इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी राजन जायसवाल ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित कर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में सभी की सहभागिता का संकल्प भी दोहराया। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएमडी राजन जायसवाल ने उपस्थित सभी पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि सम्मान, प्रेम, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है। हमें 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।उन्होंने शिक्षा और रोजगार के महत्व पर चर्चा करते हुए अपनी कंपनी के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और आपसी सहयोग बेहद जरूरी हैं। पत्रकारिता समाज को जागरूक करने के साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण मोहन पाण्डेय, नईम अंसारी, अजय मिश्रा, अजय कुमार त्रिपाठी, शैलेश कुमार सिंह, बृज बिहारी त्रिपाठी, उमर फारूक अंसारी, फैजुल हक, बैरिस्टर तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, शकील अहमद, आकिब अंसारी, कामख्या नारायण मिश्रा, मोहम्मद असलम, अबुलैस अंसारी, सतीश कुमार सिंह, पवन कुमार शर्मा, एहतेशाम लारी, मंतोष जायसवाल, हरिंद्र द्विवेदी, उग्रसेन गुप्ता, मेराज अहमद, सरफराज मीर, विजय यादव, उमेश निषाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।वहीं, कंपनी की ओर से सहायक विकास अधिकारी एवं सलाहकार तेज प्रताप शाही, सीईओ मंजूर अंसारी, बीडीएम विपुल मिश्रा, सौरभ शर्मा, एकाउंटेंट अविनाश, अवध राज सिंह, जितेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।