news-details

पेंशनरों को अंकीय जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश

You can share this post!

 

 

 

सुलतानपुर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अंकीय जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पेंशनर नजदीकी सुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा जीवन प्रमाण पोर्टल और उमंग एप के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवाकर ऑनलाइन कोषागार को भेज सकते हैं। इसके लिए आधार संख्या, पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।