news-details

घुमंतु समाज के लिए भाजपा में विशेष प्रकोष्ठ गठन की मांग तेज — पंकज बाजीगर

You can share this post!

 

pardarshi vikas news sultanpur 
उत्तर प्रदेश में घुमंतु, विमुक्त एवं अर्ध-घुमंतु समुदाय को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। समाजसेवी पंकज बाजीगर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से प्रदेश में “घुमंतु एवं विमुक्त जनजाति प्रकोष्ठ” के गठन की मांग की है।

पंकज बाजीगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घुमंतु, विमुक्त एवं अर्ध-घुमंतु समुदाय की जनसंख्या लगभग 5 करोड़ से अधिक है, इसके बावजूद यह वर्ग आज भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं सरकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाया है। उनका कहना है कि यदि इस वर्ग को संगठित रूप से भाजपा से जोड़ा जाता है, तो यह पार्टी के लिए मजबूत जनाधार बन सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। ऐसे में यदि इस समाज के लिए अलग प्रकोष्ठ का गठन किया जाता है, तो यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और आने वाले चुनावों में भी असर डाल सकता है।

पंकज बाजीगर ने बताया कि वह कई वर्षों से घुमंतु समाज के उत्थान, अधिकार और पहचान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज आज भी स्थायी आवास, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिसे दूर करने के लिए ठोस पहल आवश्यक है।

उन्होंने मांग की कि प्रदेश स्तर से लेकर जनपद और बूथ स्तर तक घुमंतु प्रकोष्ठ का गठन किया जाए तथा समाज के सक्रिय लोगों को संगठन में स्थान दिया जाए, ताकि यह वर्ग सीधे शासन और संगठन से जुड़ सके।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में निर्णय लिया जाता है, तो यह करोड़ों लोगों के विश्वास को भाजपा से जोड़ सकता है और प्रदेश की राजनीति में नया आयाम स्थापित कर सकता है।

You can share this post!

Wonderful Outdoors Experience: Eagle Spotting in Alaska

The only thing that overcomes hard luck is hard work

Leave Comments