news-details

बिजली कटौती रोकने को शाम्भवी सिंह ने दिया ज्ञापन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी  विकाश न्यूज़ अमेठी। बिजली की अघोषित कटौती और अनिश्चित आपूर्ति को लेकर जनता के बीच गहरी नाराजगी है।रात में बिजली बमुश्किल दो तीन घंटे ही आ रही है।रात में अघोषित कटौती से छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।पेय जल व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है।
बिजली समस्या को लेकर शनिवार को पूर्व विधायक रानी गरिमा सिंह की पुत्रवधू शाम्भवी सिंह ने अधिशासी अभियंता से मिलकर ज्ञापन दिया और उनसे अघोषित बिजली कटौती की समस्या को दूर करने की मांग की।