
लखनऊ उत्तर विधानसभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने किया बूथ वर्करों का सम्मान, ऊर्जा और जोश भरा
संजीव भारती
लखनऊ। गुरुवार को सांयकाल लखनऊ -उत्तर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर और बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ और सेक्टर कमेटी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और कहा कि बूथ कमेटियों के वर्कर संगठन की रीढ़ हैं।इन महान कार्यकर्ताओं के बल पर ही बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाई और बहन मायावती जी ने भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करके सर्वसमाज का निर्माण किया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को 2027में नात, रिश्तेदारी,भयवादी से परे हटकर हाथी निशान वाले प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर बहन मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में छः राष्ट्रीय पार्टियां हैं। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर सभी पार्टियां जातिवादी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी हैं। मान्यवर कांशीराम साहब के कथन की याद दिलाई और कहा कि कांग्रेस नागनाथ है, भाजपा सांपनाथ है। समाजवादी पार्टी कोई दल नहीं परिवार डेवलपमेंट एलांइस है।सपा ने बहुजन महापुरुषों को सबसे अधिक अपमान किया और एस सी/एस टी के आरक्षण को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सपा में शामिल होकर राजनीति करने वाले नेताओं को स्वार्थी,मिशन विरोधी और धोखेबाज बताया।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है कार्यकर्ता बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम ने की। संचालन जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम ने किया। मुख्य मंडल प्रभारी सुशील कुमार मुन्ना,रामनाथ रावत, गंगा राम गौतम ने भी बैठक को संबोधित किया। मंडल प्रभारी कमलेश गौतम, सुरेश राव,मो जलीश खान, मुन्नी लाल,नौमी लाल, मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी ने कभी भी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया। उत्तर प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में बहन मायावती जी ने 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज का कल्याण किया।18लाख लोंगों को स्थायी रोजगार दिया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है।
विश्व नाथ पाल,प्रदेश अध्यक्ष, बसपा