news-details

अग्रसेन स्टर्ली एकेडमी में छात्र संसद का गठन, 21 विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी

You can share this post!

 

कानपुर। आगमकुआं स्थित अग्रसेन स्टर्ली एकेडमी की गांधीपुर शाखा में छात्र संसद गठन एवं बैज अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इरफान को हेड बॉय तथा अलिक्षा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कुल 21 विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपते हुए छात्र संसद का गठन किया गया। अभिषेक सिंह को कैप्टन, आकाशा को वाइस कैप्टन, हर्षित लाल को स्पोर्ट्स विभाग का हेड कैप्टन तथा वैश्णवी तिवारी को सांस्कृतिक विभाग का हेड बनाया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।समारोह में छात्र संसद के चेयरमैन अखिलेश शुक्ल ने सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में देश और समाज का नेतृत्व करेंगे। छात्र संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, साहस, सहयोग, कार्यकुशलता एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।कार्यक्रम में डायरेक्टर प्रियंका शुक्ला ने सभी छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजय शुक्ल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रेरणादायक समूहगान प्रस्तुत किया। समारोह में अनुरदीक्षित, रोहिणी शर्मा, नीलम श्रीवास्तव, कुंददीप गौतम, वी.पी. दीक्षित, आर.एन. शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।