news-details

किदवई नगर के पार्क में शीट शेड और फुटपाथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

You can share this post!

 

कानपुर। वार्ड के पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र एच-1 किदवई नगर स्थित सीओ कार्यालय के पीछे बने पार्क में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। पार्क में लगे झूलों और ओपन जिम का उपयोग करने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बारिश तथा तेज धूप के दौरान होने वाली असुविधा को देखते हुए शीट शेड लगाने एवं कच्चे फुटपाथ को पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।निर्माण कार्य का पूजन एवं उद्घाटन भाजपा किदवई नगर मंडल महामंत्री अभिषेक निगम (राशू) द्वारा किया गया। पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व्यायाम करने और बच्चे झूले का आनंद लेने आते हैं। मौसम की मार के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शीट शेड बनने से लोगों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी, वहीं पक्का फुटपाथ बनने से पार्क में आवागमन भी अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगा।इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष कनौजिया, गिरजा शंकर गुप्ता, मनीष अवस्थी, आनंद शंकर त्रिवेदी, प्रताप सिंह कटिहार, अरुण शुक्ला, प्रदीप दीक्षित, आदर्श तिवारी, हरिकिशन तिवारी, पंडित श्रवण कुमार एवं पंडित विनोद त्रिवेदी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए पार्षद अवधेश त्रिपाठी की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी पहल बताया।