news-details

2.52 करोड़ की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवाबगंज में रिटायर्ड बैंक मैनेजर को हनी ट्रैप में फंसाकर 2.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बिजनौर निवासी आरोपी विपिन कुमार के खाते में ठगी के 45 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिंह चौहान से जुलाई-अगस्त 2025 के बीच इरा रेड्डी नाम की महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का झांसा देकर 2.52 करोड़ रुपये की ठगी की थी। निवेश के लिए पीड़ित ने फ्लैट खरीदने के नाम पर 1.98 करोड़ रुपये का लोन भी लिया था।जांच के दौरान साइबर क्राइम टीम ने सर्विलांस और बैंक खातों की पड़ताल कर आरोपी को बिजनौर से गिरफ्तार किया। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और फर्जी क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। ठगी की रकम को यूपी, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और असम सहित कई राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।