news-details

यूपी में गुड गवर्नेंस के लिए बहन मायावती का सीएम बनना जरूरी:विश्वनाथ पाल

You can share this post!



संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़   कौशाम्बी।  मिशन -2027की सफलता के लिए युद्ध स्तरीय अभियान चला रही बहुजन समाज पार्टी एस सी, ओबीसी/अपर कास्ट -सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार कर रही है। मंगलवार को मंझनपुर में सेक्टर और बूथ कमेटी समीक्षा कार्यक्रम में मुस्लिम और ओबीसी वर्ग के सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ के समक्ष समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारियों के साथ नये मेहमानों को मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया और 2027में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।मंझनपुर की सभा में बी एस पी के पुराने नारों की गूंज के बीच पार्टी नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी की रीति नीति और उपलब्धियों का गुणगान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना समय की जरूरत है।बैठक में निजी स्वार्थ में बसपा को छोड़कर ‌दूसरे दलों की राजनीति कर रहे नेताओं को निशाने पर लिया गया और बहुजन समाज के लोगों को ऐसे नेताओं से सावधान रहने का संदेश दिया गया।बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पेपर लीक और नीट परीक्षा को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक तरीकेसे विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए तीखी निंदा की है और कहा है कि डबल इंजन की सरकार बेरोज़गार नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने मे लगी हुई है। अधिकांश परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।2014में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था।दो करोड़ की बात तो दूर साल भर में देश में दो लाख लोगों को भी  रोजगार नहीं मिल रहा है।
भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि 2014मे प्रधानमंत्री ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाने, प्रत्येक परिवार के खाते में 15लाख रु भेजने और हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।झूठी घोषणाएं करना भाजपा और सपा की प्रवृत्ति है।बहुजन समाज पार्टी ने कभी भी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया। उत्तर प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में बहन मायावती जी ने 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज का कल्याण किया।18लाख लोंगों को स्थायी रोजगार दिया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के द्वारा लिखे गए भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना ही बसपा का घोषणा पत्र है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने किया। बैठक को मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, एडवोकेट अभिषेक गौतम, जगन्नाथ पाल,मो अकरम चांद आदि ने संबोधित किया।बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। जिस नीले झंडे में हाथी है, वही आपका साथी है -नया नारे से बसपा विरोधियों से सावधान रहने का संदेश दिया गया।


 

 

स्वार्थी नेताओं और मिशन के साथ धोखा करने वाले नेताओं से सावधान रहे बहुजन समाजL:डा विजय
बैठक में अध्यक्षीय भाषण करते हुए पूर्व एम एल सी  डा विजय प्रताप गौतम ने देश की वर्तमान राजनीति,बी एस पी की चुनौतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को सचेत और सावधान किया। कहा कि बहुजन समाज पार्टी बनाकर मान्यवर कांशीराम साहब ने जिन नेताओं को जीरो से हीरो बनाया वहीं नेता आज निजी स्वार्थ में मिशन और मूवमेंट को कमजोर करने में लगे हुए हैं।तमाम पार्टियां और संगठन बनाकर बहुजन समाज के वोटों का बंटवारा करने और बी एस पी का रास्ता रोकने की असफल कोशिश में लगे हुए हैं। तमाम एस सी और ओबीसी वर्ग के नेताओं को भाजपा और कांग्रेस फंडिंग भी कर रही है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने बहुजन समाज को हुक्मरान समाज बनाने के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। तथाकथित बहुजन नेता राजनीति में अपने फायदे और बेटे बेटियों को स्थापित करने की लड़ाई लड रहे हैं।जब तक बहन मायावती जी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और देश की प्रधानमंत्री नहीं बनती, बहुजन समाज के अच्छे दिन ‌नही आने वाले।

 

 

बसपा में शामिल हुए प्रमुख लोग - एक नजर
साजिद खान,अमीन अहमद,निजाम हज़मी,इकबाल अहमद,हाफिज अहमद,नबी अहमद,राजू गौतम,निसार अहमद,अशोक तिवारी,सुनील श्रीवास्तव,हनीफ अहमद,सलमान,पप्पू,सगीर अहमद,रिजवान, अविस,फरहान,परवेज,अरमान,फैजल,हीरा लाल, सैफ,रामसेवक,रमेश,डॉ पंकज पाल,तालिब,अतीक अहमद अनुज पाल,प्रहलाद कुमार,गंगे पाल,अजय पासी,कारण कुमार,विकाश पासी, अजीत पासी,प्रदीप पासी एवं सैकड़ों साथियों ने बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए