
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में लर्निंग बाई डूइंग लैब में बच्चों ने बीज बोने के तरीके और पौधरोपण के बारे में जानकारी हासिल की । राधे रानी स्वयं सहायता समूह,घोरहा की कोषाध्यक्ष आराधना सिंह ने फसलों के बारे में जानकारी दी। प्रयोगात्मक कार्य करवाए और छात्र छात्राओं को बीज बोने के तरीके सिखाए। बीजों की बुवाई के बाद सिंचाई करने के तरीके बताए और कहा कि पानी डालने के लिए हजारे का उपयोग ही सबसे बेहतर है। बोतल में छेद करके भी पानी डाल सकते हैं। सब्जी,फल और फूल की नर्सरी तैयार करने के लिए लैब में ही बीजारोपण किया गया।गोमफ्रेना,कासमास,बालसम, मक्का, शिमला मिर्च,मुर्गकेश और कोलियस के बीजों से नर्सरी तैयार की जा रही है।