news-details

राज्यपाल के दौरे और श्रद्धालुओं की भीड़ से बकेवर-लखना मार्ग पर लंबा जाम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा जिले के बकेवर-लखना मार्ग पर शनिवार को कई कारणों से लंबा जाम लग गया। चंबल पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य, कालिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के लखना दौरे के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।उदी स्थित चंबल पुल की मरम्मत के कारण वाहनों का रूट डायवर्ट कर बकेवर हाईवे, लखना, चकरनगर और सहसों होते हुए ऊमरी-भिंड मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। इसी मार्ग से राज्यपाल का काफिला भी लखना पहुंचा, जिससे यातायात पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।शनिवार होने के कारण कालिका मंदिर में कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया और इटावा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले ट्रक, डंपर और बसों की आवाजाही ने भी जाम की स्थिति को और गंभीर बना दिया।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया और मौरंग से लदा एक ट्रक खराब होकर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम खुलवाने के लिए बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक को स्वयं मौके पर मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अस्थायी रूप से रोक दिया, जबकि कालिका मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को बेरीखेड़ा मार्ग पर पार्क कराया गया। पुलिस लगातार यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।