
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन अमेठी में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अभियान के शुभारंभ पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा के अनुसार अमेठी में करीब पांच लाख दीप जलाए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी निर्धारित स्थानों पर दीप प्रज्वलन और प्रकाश सज्जा में शामिल होंगी। कार्यक्रम में 76 जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं और 15 प्रबुद्धजनों की सहभागिता प्रस्तावित है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में अभियान की तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह के अनुसार अभियान के तहत 13 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन मिलन’, ‘कहानी बदलाव की—25 साल, 25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा रंग’, ‘नवाचार चुनौती’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ शामिल हैं। अभियान के जरिए सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।