news-details

ध्रुव चरित्र ने दिया प्रेम और भक्ति का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर।
नगर के सिविल लाइन गोलाघाट स्थित डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन काशी से पधारे कथावाचक डॉ. प्रभाकर पाण्डेय महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और कर्तव्य का संदेश दिया। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में प्रेम, श्रद्धा और दृढ़ संकल्प का विशेष महत्व है। महाराज पृथु के आविर्भाव और प्रजा के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा का वर्णन भी किया गया। पुरंजन प्रसंग के माध्यम से परम सत्ता का बोध कराया गया। कथा में भूगोल, खगोल, जड़भरत और अजामिल प्रसंगों का वर्णन करते हुए हरिनाम की महिमा बताई गई। भक्त प्रह्लाद के प्रसंग में नवधा भक्ति का संदेश दिया गया, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में आशा सिंह, ऊषा सिंह, वंदना आर्य, विजय कुमार सिंह, डॉ. ए.के. मिश्र, प्रो. शक्ति सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रवीण कुमार मिश्र समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा प्रतिदिन शाम चार से रात आठ बजे तक आयोजित हो रही है।