news-details

दबंगों से परेशान महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

You can share this post!

अमेठी/ बाजार शुकुल। थाना क्षेत्र के पूरे खुदावन गांव की एक महिला ने दबंगों पर लगातार परेशान करने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि कुछ लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और मामले को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा है। उसने बताया कि इस संबंध में वह पहले बाजार शुक्ल थाने के साथ ही महिला थाने में भी शिकायत कर चुकी है। इसके बावजूद अभी तक उसे अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इससे परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। महिला ने अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अब पुलिस शिकायत की जांच कर तथ्यों का सत्यापन करेगी। जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।