
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तिलोई तहसील के खुशियालदास का पुरवा गांव निवासी 28 वर्षीय राम सिंह यादव 25 अक्टूबर 2026 की रात से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब आठ बजे के बाद अचानक गायब हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला।भाई अमर सिंह यादव और जितेंद्र ने दोस्तों, रिश्तेदारों तथा सहकर्मियों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। परिवार और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हैं।राम सिंह की पहचान दाढ़ी-मूंछ, सफेद टी-शर्ट, ग्रे जींस और टोपी से बताई गई है। परिजनों ने लोगों से उन्हें तलाशने में मदद करने की अपील की है।