
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला वार्ड 45 के डी-ब्लॉक से सामने आया, जहां सीवर खाली करने पहुंचा नगर निगम का टैंकर बड़े नाले में फंस गया। सीवर का गंदा पानी नाले में डालने के लिए टैंकर पीछे जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।टैंकर के नाले में फंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक कोशिश करने के बावजूद टैंकर बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद अधिकारियों ने हाइड्रा मशीन बुलवाई, जिसकी मदद से टैंकर को बाहर निकाला गया। टैंकर के पलटने की आशंका भी बनी हुई थी, लेकिन समय रहते उसे निकाल लिया गया। घटना ने सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को फिर उजागर कर दिया।