
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर बाजार में चावला चौराहे से सीटीआई जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ई-रिक्शा की मनमानी पार्किंग, भारी वाहनों की आवाजाही और दुकानों के सामने खड़े वाहन यातायात की रफ्तार रोक रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।चौराहे पर ई-रिक्शा चालक जगह-जगह वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित होता है। अब करवाचौथ के चलते बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।स्थानीय लोगों के सामने सवाल है कि जब बाजार में आए दिन जाम लगता है, तो त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था कैसे संभलेगी? क्या ट्रैफिक विभाग समय रहते ई-रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाएगा और जाम से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगा, या लोगों को त्योहार पर भी जाम में फंसकर परेशान होना पड़ेगा?