news-details

तंबाकू के लिए मना किया तो चिमटे से फोड़ दिया सिर!

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे में बुधवार दोपहर तंबाकू मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तंबाकू देने से मना करने पर एक युवक ने दुकानदार पर लोहे के भारी चिमटे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से दुकानदार पवन त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार कराया गया।शिवराजपुर थाना क्षेत्र के काकूपुर गांव निवासी पवन उत्तरीपुरा में पुरानी पुलिस चौकी के पास तंबाकू की दुकान चलाते हैं। बुधवार को विशाल तिवारी दुकान पर पहुंचा और तंबाकू मांगी। मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि विशाल ने चिमटे से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के नशे का आदी होने का दावा किया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।