news-details

शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण ध्वस्त

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  कानपुर। चमनगंज के नाला रोड स्थित घोषित शत्रु संपत्ति दारुल मौला में अवैध निर्माण के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने मौके पर बनाए गए चार पिलरों को मजदूरों की मदद से ध्वस्त करा दिया। साथ ही अवैध निर्माण कराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना चमनगंज में तहरीर दी गई है।जानकारी के अनुसार चक संख्या 88/21 स्थित दारुल मौला की संपत्ति पहले से ही शत्रु संपत्ति घोषित है। प्रशासन के मुताबिक इस संपत्ति में इमरान समेत अन्य लोगों द्वारा चार पिलरों का निर्माण कराया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल अवैध निर्माण हटाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चारों पिलरों को गिरा दिया। इस मामले में इमरान पुत्र गुड्डू और अरशद अमीन पुत्र अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में शत्रु संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी संपत्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है और जहां भी अतिक्रमण या अवैध निर्माण मिलेगा, उसे हटाकर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।