news-details

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

You can share this post!

 

 

पड़ोसी पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का  आरोप

 

अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग लड़की के शोषण का मामला सामने आया है। परिवार ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शोषण करता रहा। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाता था।परिजनों ने आरोपी पर नशीली दवाएं देने का भी आरोप लगाया है। नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।