news-details

पट्टे से पिटाई के आरोप पर धरने पर बैठे विधायक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सोमवार दोपहर फीलखाना थाना क्षेत्र की सिरकी मोहाल चौकी के बाहर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने आरोप लगाया कि चोरी के मामले में पूछताछ के लिए चौकी लाए गए युवक अमन के साथ पुलिस ने पट्टे से मारपीट की। उन्होंने युवक का मेडिकल कराने और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।विधायक के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि घुमनी बाजार की पेठा वाली गली निवासी अमन को पुलिस रविवार रात चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लेकर गई थी। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद विधायक सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी, लेकिन करीब एक घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद वह चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए।धरने के दौरान अमिताभ बाजपेई ने अपने कंधे पर पट्टा रखकर सवाल उठाया कि यदि युवक को केवल पूछताछ के लिए लाया गया था तो उसकी पिटाई क्यों की गई। उन्होंने युवक का मेडिकल कराने और पूरे मामले की जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि पुलिस के पास पट्टा कहां से आया।सूचना पर एसीपी अमित कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और विधायक से बातचीत की। एसीपी ने युवक से मारपीट के आरोपों को निराधार बताया। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात लाठीमोहाल क्षेत्र की गोल्डी गली निवासी राजेश अग्रवाल के घर चोरी की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में अमन संदिग्ध रूप से आते-जाते दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसे पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था।धरने के दौरान विधायक ने जेब से पांच हजार रुपये निकालकर कहा कि पुलिस चोरी का सही खुलासा करे तो वह यह राशि पुलिस को भेंट करेंगे। फिलहाल युवक से मारपीट के आरोप को लेकर विधायक और पुलिस के दावे अलग-अलग हैं।

शनिवार रात हुई थी चोरी

इलाके लोगो ने बताया कि शनिवार रात लाठीमोहाल इलाके की गोल्डी गली निवासी राजेश अग्रवाल के घर चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में अमन संदिग्ध हालत में आते-जाते दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने रविवार को उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। फिलहाल पुलिस युवक से मारपीट के आरोपों से इनकार कर रही है, जबकि विधायक युवक का मेडिकल कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।


विधायक ने जेब से निकाले ₹5 हजार
धरने के दौरान अमिताभ बाजपेई ने अपनी जेब से ₹5 हजार नकद निकाले। उन्होंने एसीपी से कहा कि अगर पुलिस चोरी का सही खुलासा कर देती है तो वह पुलिस को ₹5 हजार की राशि भेंट स्वरूप देंगे।