news-details

नगर निगम ने शुरू कराया सड़कों का पैचवर्क

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर की बदहाल और गड्ढों से भरी सड़कों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बाद नगर निगम ने अब मरम्मत का काम शुरू कराया है। लंबे समय से कई इलाकों में सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोन-5 के वार्ड-7, निराला नगर में चल रहे पैचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से गुरु दिया क्लिनिक होते हुए बबलू शटरिंग की दुकान तक कराए जा रहे सड़क सुधार कार्य का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने सड़क की स्थिति और मरम्मत की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए।शहर के स्वरूप नगर, तिलक नगर, वीआईपी रोड, मालरोड, किदवई नगर, गोविंद नगर, बर्रा, चकेरी और श्याम नगर समेत कई क्षेत्रों में सड़कें खराब हैं। कई जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है, जबकि बड़े गड्ढे हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को केवल चुनिंदा स्थानों पर पैचवर्क कराने के बजाय शहर की सभी क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों का सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करानी चाहिए।

 

शहर में कई सड़कें बदहाल
शहर के स्वरूप नगर, तिलक नगर, वीआईपी रोड, मालरोड, किदवई नगर, गोविंद नगर, बर्रा, चकेरी, श्याम नगर समेत कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ चुकी है तो शहरभर में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं।बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि नगर निगम को केवल चुनिंदा सड़कों पर पैचवर्क कराने के बजाय शहर की सभी प्रमुख और क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करानी चाहिए।