news-details

4अक्टूबर को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा पूर्व मंत्री अमीता सिंह का जन्म दिन

You can share this post!

 

 

अमेठी मैराथन के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू

 

 

अमेठी। पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी डॉ अमीता सिंह के जन्म दिवस 4अक्टूबर को राजर्षि रणांजय जन‌ कल्याण समिति की ओर से‌ अमेठी मैराथन का आयोजन किया गया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अमीता सिंह का जन्म दिन 4अक्टूबर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह का  जन्म दिन 12नवम्बर को मनाया जाता है।इन तिथियों में राजर्षि रणांजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से एथेलेटिक्स,मैराथन के आयोजन किए जाते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अमीता सिंह का जन्म दिन अब तक नारी चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता था,इस बार कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है।स्वस्थ समाज, सशक्त युवा, समृद्ध अमेठी के संदेश के साथ 4अक्टूबर को अमेठी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 10सितम्बर से शुरू होगा और 30सितम्बर तक चलेगा।अमेठी मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रकाशित पोस्टर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा संजय सिंह, रानी डॉ अमीता सिंह के साथ उनकी बेटी के भी फोटो छपे हुए हैं।सूत्रों का कहना है कि महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी के दृष्टिकोण और 50फीसदी टिकट युवाओं और महिलाओं को देने की तैयारी के मद्देनजर अमेठी राजपरिवार ने भी भविष्य की राजनीति को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया है और भविष्य की राजनीति के लिए राजकुमारी आकांक्षा सिंह को प्रोजेक्ट किया जा रहा है।