
अमेठी ।मुंशीगंज थाना क्षेत्र के हालापुर सरायखेमा गांव में चंद्रिका प्रसाद पाठक के यहां आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा के सातवें दिन बुधवार को माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया गया।कथा व्यास पंडित कौशल किशोर मिश्र ने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि मृत्यु का समय निकट आने पर राजा परीक्षित ने संत-महात्माओं से पूछा कि ऐसे समय में जीव को क्या करना चाहिए। संत-महात्माओं ने भगवान का स्मरण करने को मुक्ति का मार्ग बताया कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते देखे गए।