
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, रिश्वतखोरी और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। एसडीएम मनीष कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में फर्जी विरासत, लेखपालों पर रिश्वत मांगने, निजी जमीन पर अवैध नाला निर्माण और जबरन कब्जे जैसे मामलों की शिकायतें दर्ज हुईं। प्रशासन ने सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।