
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टिकरिया पतापुर गांव में फर्राटा पंखे से करंट लगने पर 78 वर्षीय माला पांडेय घायल हो गईं। हादसा दोपहर के समय हुआ। बताया गया कि माला पंखा चलाने के बाद उसे दूसरी दिशा में घुमाने के लिए पकड़ रही थीं, तभी करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।