पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र स्थित काली मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर की सफाई की।कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता और जनसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल सहित भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।