news-details

सपहा चौराहे पर अलिजा गारमेंट्स का शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। सपहा चौराहे पर गुरुवार को अलिजा गारमेंट्स प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत सदस्य बलिराम राव, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा एवं रामायण कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। अतिथियों ने संचालक खुशबुद्दीन अंसारी को शुभकामनाएं दीं।अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र में नया गारमेंट्स प्रतिष्ठान खुलने से आसपास के ग्रामीणों को कपड़ों की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर विकल्प मिलने से लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने व्यापार में ग्राहकों का विश्वास, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवा को महत्वपूर्ण बताया।संचालक खुशबुद्दीन अंसारी ने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराने के साथ उचित मूल्य और बेहतर सेवा देने का प्रयास रहेगा। उन्होंने ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता बताते हुए प्रतिष्ठान को भरोसेमंद बनाने की बात कही।शुभारंभ अवसर पर डिम्पल पांडेय, अमित मदेशिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शुभचिंतक मौजूद रहे। लोगों ने संचालक को बधाई देते हुए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।