news-details

एक माह पूरा होने पर भनसा घर ने कराया कन्याओं को भोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। भनसा घर लिट्टी चोखा रेस्टोरेंट के एक माह पूर्ण होने पर गुरुवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया और बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष राजेश राव एवं समाजसेवी राहुल तिवारी रहे। राजेश राव ने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता केवल व्यापार तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने भनसा घर की पहल को सराहनीय बताया।समाजसेवी राहुल तिवारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।रेस्टोरेंट संचालक मनोज प्रजापति ने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति को बढ़ावा देना है। एक माह पूरा होने की खुशी को समाज के साथ साझा करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में डिम्पल पांडेय, अमित मदेशिया समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।