news-details

जन्मदिन पर अर्पण क्लिनिक हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। कसया नगर क्षेत्र में गुरुवार को रेड हिल्स ग्रुप के सीएमडी आलमगीर अंसारी के जन्मदिन के अवसर पर एनएच-28 बाईपास स्थित अर्पण क्लिनिक हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने आलमगीर अंसारी को जन्मदिन की बधाई दी।कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि अर्पण क्लिनिक हॉस्पिटल के माध्यम से कसया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।आयोजकों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम हो सकती है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही गई।कार्यक्रम में राजेश प्रताप बंटी राव, रितेश मिश्रा, साहिल अंसारी, अभिषेक सिंह, वाशिम अंसारी, विशाल कुमार, अमन, प्रेम गुप्ता, आशिक अली, विशाल यादव, सचिन शर्मा, जितेंद्र यादव, उमर फारूक, अब्दुल हक, वसीम अंसारी, भोलू पांडेय और हजरत उमर अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।