news-details

बोधी छपरा में ग्राम चौपाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा, कुशीनगर। बोधी छपरा गांव में गुरुवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम सचिव के सामने रखीं। चौपाल का उद्देश्य गांव में ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई करना रहा।चौपाल में ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि लोकनाथ साहनी और ग्राम सचिव रामप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, नाली, पंचायत भवन और डिजिटल लाइब्रेरी समेत विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को विश्वकर्मा योजना, गो-शेड और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।विधवा, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया। ग्राम सचिव ने कई शिकायतों का मौके पर समाधान कराया, जबकि अन्य मामलों में ब्लॉक स्तर पर आवेदन और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी गई।चौपाल में ग्रामसभा में पिछले वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। ग्रामीणों ने ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ पहल की सराहना करते हुए ऐसी चौपाल नियमित रूप से आयोजित कराने की मांग की।