news-details

'ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हों सभी देश', नेतन्याहू ने वर्ल्ड लीडर्स से की अपील

You can share this post!

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दुनिया के नेताओं से अपील की कि वे ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध प्रयासों में शामिल हों।

नेतन्याहू की वर्ल्ड लीडर्स से अपील

ईरान ने इजरायल के अराद में मिसाइल अटैक किया था। इस हमले की जगह से ही नेतन्याहू ने 48 घंटों में ईरान के किए गए हमलों के बारे में दुनिया को बताया।

इजरायली पीएम ने कहा, 'ईरान ने यरुशलम में आम नागरिकों वाले इलाकों और अहम धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है, जिनमें वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद शामिल हैं।'