news-details

चार रंग के कूड़ेदानों से बच्चों को सिखाया कचरा प्रबंधन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। इको क्लब विशेष अभियान-6 के तहत बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान कूड़ा पात्रों के प्रयोग से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं और ई-कचरा भी एकत्र किया गया।बच्चों को बताया गया कि भोजन, फल और सब्जियों का कचरा हरे, कागज, प्लास्टिक, कांच व धातु का कचरा नीले, डायपर व सैनिटरी नैपकिन लाल तथा इस्तेमाल की गई बैटरियां और एक्सपायर्ड दवाइयां काले रंग के कूड़ेदान में डालनी चाहिए।कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में नोडल शिक्षक अवनीश वर्मा और विजय प्रताप यादव ने गतिविधियां आयोजित कीं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता और पर्यावरण की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इको क्लब के कार्यों की जानकारी देते हुए बच्चों को किचन गार्डन की सफाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष रीता मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।