news-details

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की फ्लीट रास्ता भटकी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  शुक्रवार शाम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का काफिला कुछ समय के लिए निर्धारित मार्ग से भटक गया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में शामिल होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे उनका काफिला सीतापुर रोड से शहर की ओर लौट रहा था। तय रूट के अनुसार फ्लीट को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से फ्लाईओवर पर चढ़ना था, लेकिन आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की चूक के कारण पूरा काफिला फ्लाईओवर के बजाय नीचे के मार्ग पर निकल गया और टेढ़ी पुलिया चौराहे तक पहुंच गया।स्थिति का पता चलते ही वहां तैनात पुलिस और ट्रैफिक कर्मी सक्रिय हो गए। सुरक्षा अधिकारियों और गार्डों ने तत्काल यातायात रोककर बैरिकेडिंग हटाई और काफिले को वापस इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ओर मोड़ा। इसके बाद फ्लीट निर्धारित मार्ग पर पहुंची और फ्लाईओवर से आगे रवाना हुई।रक्षामंत्री के आवागमन को देखते हुए मुंशी पुलिया की ओर जाने वाला यातायात पहले से ही नियंत्रित किया गया था। ऐसे में काफिले के गलत दिशा में पहुंचने से कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।घटना के दौरान टेढ़ी पुलिया, मुंशी पुलिया और इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के आसपास कुछ मिनटों तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में काफिला सुरक्षित रूप से अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गया। अधिकारियों ने इसे मार्गदर्शन में हुई मानवीय त्रुटि बताया है।