
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। गंगा उत्सव के तहत बुधवार को मुसाफिरखाना स्थित दण्डेश्वर नाथ धाम में गोमती नदी के तट पर आरती, दीपदान और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को घाट और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोछित, जे.एन. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं तथा वन विभाग और पंचायतीराज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने बताया कि गंगा उत्सव का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने आमजन से नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।