
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जनगणना-2027 के लिए सुपरवाइजर और प्रगणक बनाए गए कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी है। बुधवार को विकासखंड भादर के सभागार और ब्लॉक संसाधन केंद्र में तीसरे चक्र का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी एवं उपायुक्त श्रम एवं रोजगार शेर बहादुर ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। ब्लॉक सभागार में डॉ. अब्दुल हमीद और अश्विनी कुमार ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। यहां 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, ब्लॉक संसाधन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।