
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य, गायन, भाषण और नाटक के माध्यम से माँ के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सुहाना खानम ने प्रेरक भाषण दिया, रिमझिम राज ने मधुर गीत प्रस्तुत किया, जबकि अंशुलिका, गुलाप्सा, खुशी, सपना और सोनम ने माँ के संघर्ष पर आधारित नाटक पेश किया। सपना कुमारी की नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों को प्रभावित किया।महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनके त्याग का सम्मान करना हर युवा की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन प्रीति राय ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. डी.के. तिवारी ने आभार व्यक्त किया।