news-details

त्योहारी खरीदारी ने कानपुर की रफ्तार रोकी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। दीपावली की खरीदारी के चलते गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जीटी रोड, कालपी रोड, कोकाकोला चौराहा, मोतीझील, जरीब चौकी, अफीम कोठी, गुमटी, विजय नगर, स्वरूप नगर और आर्य नगर में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग गए।नयागंज, बड़ा चौराहा, पी रोड, गुमटी नंबर-5 और शिवाला में बाजारों की भीड़, अतिक्रमण और पटरी दुकानदारों के कारण वाहन रेंगते रहे। बड़ा चौराहा से परेड तक एंबुलेंस और स्कूली बसें भी जाम में फंसी रहीं। पार्किंग की कमी के चलते सड़क किनारे खड़े वाहनों ने परेशानी बढ़ा दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक कई इलाकों में हालात सामान्य नहीं हुए। स्थानीय व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।