news-details

दीपावली पर वेतन नहीं, कर्मचारियों की दिवाली अंधेरे में

You can share this post!

 

 

सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश के बाद भी सुल्तानपुर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय के कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन नहीं मिला है।इसको लेकर राज्य कर्मचारी कल्याण समिति, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को ज्ञापन सौंपा है।अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में हताशा और घोर निराशा है। दीपावली जैसे बड़े पर्व पर कर्मचारी अपने बच्चों के लिए कपड़े, मिठाई तक नहीं खरीद पाए। गणेश-लक्ष्मी पूजा के लिए भी परेशान होना पड़ा।