news-details

सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति,बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाएगा ब्राह्मण समाज:जितेन्द्र मिश्र

You can share this post!

20नवम्बर को अयोध्या और 6दिसम्बर को लखनऊ में बड़े कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी बसपा


 पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी/अम्बेडकरनगर ‌।  गुरुवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद बहुजन समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दो बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। 20नवम्बर को अयोध्या में पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा है। 6दिसम्बर को डा अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में बसपा सुप्रीमो के आगमन होने की सूचना से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। डा अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बसपा सुप्रीमो मायावती के जाने और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की खबर से विपक्षी दलों सपा, कांग्रेस के साथ सत्तारूढ़ भाजपा का नेतृत्व परेशान है। 6दिसम्बर को बसपा के बड़े शो के आगे कांग्रेस, सपा और भाजपा कोई रणनीति नहीं बना पा रही है। बसपा प्रदेश विश्व नाथ पाल ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला और विधानसभावार बैठकें करके तैयारी करने के निर्देश दिए हैं
 बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मिश्र और मंडल प्रभारी शिवराम और बद्री प्रसाद प्रजापति ने जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से 6दिसम्बर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की है। प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल होने, 6दिसम्बर के कार्यक्रम के ऐतिहासिक होने के साथ 2027में पांचवीं बार उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने का दावा किया। जितेन्द्र कुमार मिश्र ने भाजपा पर ब्राह्मण समाज को ठगने के आरोप लगाए और कहा कि 2007की तरह2027में भी ब्राह्मण समाज बसपा की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।



बहन मायावती ही कर सकती हैं बेरोज़गारी , मंहगाई,खराब कानून व्यवस्था को दूर करने का काम -दिलीप कुमार विमल

ग्राम सदरपुर में बसपा की सेक्टर स्तरीय कैडर बैठक हुई। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया। सपा, भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पार्टी समर्थकों से बसपा की सरकार बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूत तैयारी करने की अपील की। 20नवम्बर को नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की जनसभा में प्रत्येक पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा पदाधिकारियों के पेंच कसे।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील सावंत गौतम और संचालन महासचिव राधेश्याम राजभर ने किया। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भारती, शचींद्र वर्मा, आज्ञाराम, राम-लखन विश्व कर्मा,शारदा देवी आदि मौजूद रहे।