
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 05 जून से 21 जून तक केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी जनसंपर्क एवं जनजारूकता अभियान के अन्तर्गत प्रगति पथ यात्रा का आरम्भ बांदा शाखा के किमी० 1.200 से पनगरा हेड तक तथा इसके उपरांत जनचौपाल का आयोजन पनगरा निरीक्षण गृह परिसर में पौध रोपड कर अभियान की शुरूआत की गयी, जिसमें उस्मान अली अधीक्षण अभियन्ता, सिचाई कार्य मण्डल बांदा, संदीप खरे अधीक्षण अभियन्ता, केन बेतवा लिंक नहर निर्माण मण्डल बांदा, अरविन्द कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियन्ता केन नहर प्रखण्ड बांदा, राजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, सिचाई प्रखण्ड तृतीय बांदा, जितेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड द्वितीय एवं नलिन वर्धन अधिशासी अभियन्ता, केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड प्रथम तथा अखिल कुमार अधिशासी अभियन्ता लघुडाल नहर खण्ड बांदा, र्कीतिवीर सिंह अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड बांदा व अन्य विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों तथा कृषकगण उपस्थित रहें।