news-details

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : रमेश अवस्थी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर कार्यालय, नवीन मार्केट में मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानपुर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महानगर उत्तर अध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेश अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के साथ अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तथा डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से 4.31 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंची है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 11 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला है।सांसद ने कहा कि बीते वर्षों में देश में सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों और ग्रामीण कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। लगभग चार लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है।कानपुर के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर में यातायात सुधार के लिए कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम के आधुनिकीकरण और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक सहित कई योजनाएं शहर की तस्वीर बदलेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।