
PARDARSHI VIKASH NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव (23) के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट करने के मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से उनकी छवि खराब करने और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई।कानपुर साइबर थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कुछ पोस्टों में एडिटेड फोटो और झूठी जानकारी साझा कर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं प्रतापगढ़ में भी एक फर्जी आईडी के जरिए इसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय बताया है, वहीं भाजपा और अन्य नेताओं ने भी बेटियों के खिलाफ ऐसी टिप्पणियों को गलत ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टों को लेकर पुलिस साइबर सेल जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है।
