news-details

यशी के परिवार के साथ खड़ा हुआ समाज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। महराजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिकेठिया पुरवा में पुराने बोरवेल की जमीन धंसने से 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाली यशी सविता के परिवार से सविता नंदवंशी समाज एकता मंच के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। हादसे में यशी की दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही परिवार का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सविता नंदवंशी समाज एकता मंच के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल सिकेठिया पुरवा पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, बसंत सविता, वीरेंद्र सविता, शिवपूजन सविता, जितेंद्र सविता, कृष्णकांत सविता, अंकुर सविता और शिवम सविता शामिल रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर यशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।समाज के प्रतिनिधियों ने परिवार को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी सुख-दुख में परिवार का साथ निभाया जाएगा।मंच की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में एसडीएम नरवल और जिलाधिकारी से मुलाकात कर परिवार को सरकार की ओर से आवंटित सहायता राशि बढ़ाने तथा पीड़ित परिवार को उचित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। समाज के लोगों ने प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की अपील की।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यशी के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत के समय समाज हर संभव सहायता के लिए आगे रहेगा।