
पारदर्शी विकास न्यूज़ आगरा
एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उसे एक गेस्ट हाउस में 12 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और फिर भागने के दौरान ऑटो सवार दो युवकों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। युवती का कहना है कि उसे बाद में अर्द्धनग्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। इसके बाद वह मदद के लिए चीखती रही और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है और आरोपियों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।