
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के दोदाखेड़ा गांव में गुरुवार देर रात एक 30 वर्षीय युवती ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, मृतका दीक्षा (30), पुत्री राम भजन, ने देर रात अपने कमरे में स्टूल के सहारे फंदा लगाया था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से लटकी मिली।परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मृतका के पिता रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और परिवार में पांच बहनें व दो भाई हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।