
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले मोबाइल फोन में कई संदिग्ध कॉन्टैक्ट्स और इमोजी सेव मिले हैं, जिनसे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।मृतक की पहचान बदायूं जिले के बिल्सी क्षेत्र के हरगनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल के आधार पर शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल पर पेड़ के पास एक बैग भी मिला, जिसमें कपड़े और डायरी रखी थी। ग्रामीणों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ से शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी थी।पुलिस के अनुसार मोबाइल में “लव यू”, “जान आई लव” जैसे नामों से सेव नंबर और कुछ इंस्टाग्राम चैट लिंक मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।परिजनों ने बताया कि अमन हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था और शुक्रवार रात उसकी पिता से बात हुई थी, जिसमें वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।