news-details

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में 24 वर्षीय युवक रवि कुमार कोरी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।